अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- दुलहूपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद जलालपुर में टैक्सी स्टैंड की बोली दूसरी बार भी बेनतीजा रही। पालिका की तरफ से धन की सीमा बांध कर उसके ऊपर से बोली बोलने की शर्त पर टैक्सी स्टैंड का ठेका लेने गए ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर लिए और लगातार दूसरी बार पालिका प्रशासन स्टैंड का ठेका कराने में विफल रहा। विगत 31 मार्च को ही स्टैंड के ठेके की अवधि समाप्त हो गई है। नए वित्त वर्ष के लिए बीते 27 मार्च को एवं गुरुवार को नीलामी की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन दोनों दिन नगर पालिका परिषद के कडे़ रुख के कारण बोली नहीं हो सकी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जहां 68 लाख 15 हजार में बोली हुई थी वहीं अबकी बार 80 लाख 83 हजार से ऊपर बोली लगाने की शर्त पर सभी ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर लिए। ठेकेदारों का मानना है कि घटते वाहनों की संख्या व मनमाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.