छपरा, जनवरी 30 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के गांधी आश्रम जलालपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। सबसे पहले उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए के पीर पराई जाने रे से संगीत कला केंद्र के प्राचार्य विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा गाए गए भजन से किया गया। आश्रम के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वरिष्ठ नेता रमेश तिवारी ने महात्मा गांधी के विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में जदयू के वरीय नेता ललनदेव तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मनोज कुमार मिश्र, प्रो. प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.