पूर्णिया, जुलाई 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र के गंगासागर पोखर के पूर्वी भाग में भगवान सूर्यदेव के मंदिर में गुरुवार रात्रि अज्ञात लोगों के द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। मंदिर के समीप के ग्रामीणों में धीरेन चौहान, जितेंद्र चौहान, मोहन ऋषि, सुनील ऋषि, गौरव कुमार वासुकी आदि ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह रात में दस से साढ़े दस बजे तक मंदिर का गेट हमलोगों के द्वारा बंद किया जाता है। बीती रात मंदिर के समीप से कुछ आवाजें आने लगी। सभी ग्रामीण वहां पहुंचे तो अज्ञात लोग वहां से भाग निकले। पहुंचने पर देखा कि सूर्य मंदिर की दान पेटी को तोड़ने का प्रयास किया गया था। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची। जलालगढ़ के थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंद...