हरिद्वार, अगस्त 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तरी हरिद्वार स्थित जलाराम आश्रम की संपत्ति को लेकर दो पक्षों में विवाद जारी है। गुरुवार को देवपुरा प्रेस क्लब में दूसरे पक्ष ने प्रेस वार्ता की और पहले पक्ष पर आश्रम की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया। इस दौरान जलाराम आश्रम के महासचिव स्वामी प्रेमानंद महाराज एवं ट्रस्ट के ललितपुरी ने कहा कि 2019 में ट्रस्ट बनाकर साध्वी गीताबेन को ट्रस्ट में अध्यक्ष बनाई गई थी। गीताबेन एक अन्य महिला सरोजिनी गिरी के बहकावे में आकर ट्रस्ट की संपत्ति को बेचने की मांग कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरोजिनी गिरी ने गलत तरीके से नया ट्रस्ट बनाया है। वह ट्रस्ट बनाकर आश्रम को हथियाने का प्रयास कर रही हैं। ट्रस्टियों पर मनगढ़ंत निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...