प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- कुंडा, संवाददाता। विश्व बंधुत्व प्रेम मिशन संस्थान के संस्थापक आचार्य देवव्रत की अगुवाई में इलाके के लोगों ने सोमवार को बाबा हौदेश्वरनाथ धाम पर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया। भगवान शिव की पूजा के बाद सामूहिक आरती संग पहलगाम में आतंकियों के हमले में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आंतकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी, ब्राह्मण समाज के जिला संरक्षक सुरेश पांडेय, समाजसेवी मनीष पांडेय, नागेश शुक्ला, अरुणेन्द्र नारायण मिश्र, अधिवक्ता कमलाकांत मिश्र, कौशलेश शुक्ला, पप्पू शुक्ल, अतुल मिश्र, पंकज पाण्डेय, राजन मिश्र, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.