मुरादाबाद, जुलाई 23 -- सावन की शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए तड़के चार बजे ही कपाट खोल दिए गए। इसके बाद दोपहर तक श्रद्धालु जल लेकर आते रहे। कुछ मंदिरों में शाम को रुद्राभिषेक भी किया गया। देवालयों को भव्य रूप से सजाया गया। विशेष पूजन भी कराए गए। जलाभिषेक करने के लिए आने वाले कांवड़ बेड़ों के साथ शाहजहापुर, पीलीभीत आदि क्षेत्र के कावंड़ बेड़ों ने भी हरिद्वार से जल लेकर लौटना शुरू कर दिया। शुबह से शुरू हुआ बम-बम भोले का जयघोष दोपहर तक चलता रहा। रात 12 बजे के बाद से ही कांवड़ बेड़ों ने शिवालयों पर पहुंचना शुरू कर दिया। तड़के लगभग चार बजे चौरासी घंटा, बाबा झारखड़ी और माता मंदिर लाइनपार को खोलकर जलाभिषेक शुरू करा दिया गया। जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ और डाक कांवड के साथ निजी वाहनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.