जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- मानगो जलापूर्ति योजना के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। सभी इक्विपमेंट, सिविल और मैकेनिकल सामग्री की सूची तैयार कर इन्वेंटरी तैयार कर ली गई है। शनिवार से जलापूर्ति योजना का संचालन मानगो नगर निगम करेगा। निरीक्षण के दौरान मानगो नगर निगम के सहायक अभियंता अमित आनंद, कनिष्ठ अभियंता राजू टुडू और जितेंद्र कुमार, पीएचईडी के सहायक अभियंता आरिफ अंसारी व कनिष्ठ अभियंता आशुतोष, रूपलाल शाह, मैकेनिकल विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक सिंह और कनिष्ठ अभियंता काशीनाथ मुखियार मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के बाद तैयार इन्वेंटरी पर सिविल और मैकेनिकल दोनों विभागों के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...