जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- उपायुक्त के निर्देश पर मानगो जलापूर्ति योजना के हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद और चंदन कुमार ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी इक्विपमेंट, सिविल और मैकेनिकल सामग्री की सूची तैयार कर इन्वेंटरी बनाई। निरीक्षण के दौरान मानगो नगर निगम के सहायक अभियंता अमित आनंद, कनिष्ठ अभियंता राजू टुडू और जितेंद्र कुमार, पीएचईडी के सहायक अभियंता आरिफ अंसारी व कनिष्ठ अभियंता आशुतोष, रूपलाल शाह, मैकेनिकल विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक सिंह और कनिष्ठ अभियंता काशीनाथ मुखियार मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के बाद तैयार इन्वेंटरी पर सिविल और मैकेनिकल दोनों विभागों के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर किए जाएंगे। उपायुक्त के निर्देशानुसा...