हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा तहसील क्षेत्र के रीवन गांव में बीते 13 दिसंबर से पेयजलापूर्ति ठप है। जिसके चलते गांव के लोगों को खेतों में लगे नलकूपों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जलापूर्ति शीघ्र शुरू न कराये जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन की बात कही है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रीवन गांव के सुरेंद्र कुमार, सीताराम, कुंवर बहादुर, अशोक कुमार उपाध्याय, श्यामजी, संदीप कुमार, महेंद्र कुमार, प्रेमदास, बद्रीविशाल, लक्ष्मन, लाला भाई, रमेश कुमार कुशवाहा आदि ने बताया कि गांव में जलापूर्ति गहबरा चौकी स्थित इकाई से होती है। मगर जल संस्थान का अस्थाई कर्मचारी मुन्ना श्रीवास मुहाल के वाल बंद करके चाबी अपने घर में रखे हैं। जिसके चलते 13 दिसंबर से गांव की जलापूर्ति बंद है। पेयजलापूर्ति बंद होने से गांव में भ...