गोरखपुर, दिसम्बर 8 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। पाण्डेयहाता से धर्मशाला बाजार तक विरासत गलियारा परियोजना के निर्माण कार्य के बीच धर्मशाला से जटाशंकर चौराहे तक रहने वाले लोगों को दो दिनों से जलापूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर नालियां जाम होने पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोग जिम्मेदार विभागों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। रविवार को जलकल विभाग के जेई धीरज वर्मा और लोक निर्माण विभाग के जेई आरएस यादव निर्माण कार्य का जायजा ले रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों अधिकारियों का घेराव किया। मौके पर पहुंचे पार्षद छेदी लाल ने भी जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने और जलनिकासी कराने की मांग की। पूर्व पार्षद शशांक त्रिपाठी ने जलकल और पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि जलकल विभाग द्वारा लगाए गए पाइप जगह-जगह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.