मऊ, अगस्त 26 -- मऊ। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने नगर के कई वार्डों में जलापूर्ति को सुचारू बनाने के लिए संयुक्त रूप से लगभग 83 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त कई क्षेत्रों में होने वाले कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया नगर की जलापूर्ति व्यवस्था को बहुत तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में लगभग 83 लाख की लागत से नलकूप एवं सबमर्सिबल पंप नगरवासियों को अर्पित किए गए हैं, जिनके चालू होने से इलाके के लोगों को भी पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहेगा एवं आसपास के क्षेत्र भी पेयजल से संतृप्त होंगे। बताया पूरे नगर में सुचारू जलापूर्ति के लिये पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है। नगर पालिका अपने लक्ष्य को जल्द ही पूरा कर लेगा। नगरवासियों के हितों को दृष्टिगत...