बक्सर, फरवरी 5 -- राजपुर संवाददाता। राजपुर प्रखंड की अकबरपुर पंचायत के जलहरा गांव स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को कलश-त्रिशूल स्थापना के उपलक्ष्य में एक शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें नवयुवक, बुजुर्ग, महिलाएं व श्रद्धालु शामिल रहे। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु के हाथों में ध्वज-पताका लिए हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ गांव का भ्रमण किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने गांव की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद, कलश और त्रिशूल को सुसज्जित कर शोभा यात्रा के लिए मंदिर से निकाला गया। यह शोभा यात्रा गांव के प्रमुख गलियों से होकर गुजरी। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। महिलाएं मंगल गीत...