विकासनगर, जुलाई 3 -- यमुना और टौंस के ऊपरी कैचमेंट एरिया (अधिग्रहण क्षेत्र) में लगातार हो रही बारिश का असर दोनों नदियों के जल स्तर पर दिखाई देने लगा है। यमुना और टौंस दोनों नदियां उफान पर हैं। दोनों खतरे के निशान को छू रही हैं। टौंस नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर है। नदियों के किनारे बसी बस्तियों के लोगों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। बारिश होते ही उन्हें रतजगा करना पड़ रहा है। उधर, लगातार बढ़ रहे जलस्तर से प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नदी किनारे बसे गावों में अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने के साथ ही नदी तटों से दूर रहने की सलाह दी है। गुरुवार को को यमुना का जलस्तर 455.35 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे का निशान से दो प्वाइंट कम है। हालांकि, डाकपत्थर बैराज से 1044.35 क्यूएम पानी छोड़ा गया है, बाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.