फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- फरीदाबाद। यमुना के जलस्तर में करीब 80 हजार क्यूसेक पानी की कम होने के बावजूद तलहटी में बसी कॉलोनियों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। रविवार दोपहर बाढ़ का पानी आ जाने से गांव दूल्हेपुर और मोठूका को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वहां पुलिस की तैनाती कर दी गई। यहां वाहनों का आवागमन को बंद भी कर दिया गया। पलवल में बागपुर मार्ग के टूटने से लगातार तीसरे दिन करीब 12 गांव के लोग परेशान रहे। साथ ही मोहना-बागपुर पुल को पुलिस ने रविवार को भी बंद रखा। इससे आसपास के गांवों के लोग परेशान रहे। बसंतपुर इलाके में भी दो हजार से अधिक घर रविवार शाम तक बाढ़ के पानी में डूबे रहे। जिला प्रशासन के अनुसार लगातार तीन दिन से यमुना का पानी उतर रहा है। रविवार को यमुना में करीब 80 हजार क्यूसेक पानी में कमी आई। शाम तक यमुना में एक ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.