बिजनौर, सितम्बर 6 -- लगातार कई दिनों से गंगा में बढ़े जलस्तर के बाद अब नदी का पानी घटने लगा है। गंगा में 1,65,715 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। गंगा बैराज पर अपस्ट्रीम का जलस्तर 221.50 एम दर्ज किया गया, जबकि डाउनस्ट्रीम पर जलस्तर 219.30 एम रहा। यह स्तर खतरे के निशान 70 एम नीचे है। फिलहाल बैराज पर जलस्तर घटने का ट्रेंड दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार इस समय गंगा बैराज से 1,65,715 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम दोनों ही ओर से पानी की निकासी समान है। वहीं, एम.जी.सी.एस-1 और एम.जी.सी.एस-2 पर फिलहाल पानी की स्थिति सामान्य बनी हुई है। शुक्रवार को हरिद्वार स्थित भीमगौड़ा बैराज से 1,47,914 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। मध्य गंगा बैराज खंड 5 के एक्सईन बृजेश मौर्य ने बताया कि कई दिनों से गंगा का जलस्तर घट बढ़ रहा है। 24 घंटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.