कटिहार, मार्च 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कुरसेला क्षेत्र में कोसी नदी से मछुआरों ने दुर्लभ बघार मछली को पकड़ा है। दो माह में तीन बघार मछली मछुआरे की पकड़ में आयी है। इसको लेकर इलाके में काफी चर्चा है। इसकी सूचना पर जिला मत्स्य विभाग की टीम भी इन इलाकों में निरीक्षण की और मछली को देखा। कोसी नदी में इस मछली का शिकार होने से एक बार फिर इसकी घटती संख्या पर चिंता बढ़ गई है। मत्स्य विभाग अब इसे संरक्षित करने के लिए नई योजनाओं पर काम कर रहा है, ताकि भविष्य में यह प्रजाति पूरी तरह विलुप्त न हो जाए। यह मछली दक्षिण एशिया में पाई जाती है और भारत, नेपाल तथा पाकिस्तान में पाया जाता है। जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यह प्रजाति अब विलुप्ति की कगार पर है और इसे संरक्षण की सख्त जरूरत है। मछुआरों द्वारा पकड़ी गई इन कैटफिश में से एक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.