गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- गाजियाबाद/लोनी। लोनी में यमुना का जलस्तर घटता जा रहा है। जलस्तर सोमवार को 210.00 मीटर पर आ गया। जलस्तर कम होने के बाद भी अधिकारियों के समक्ष डूब क्षेत्र में चुनौतियां बरकरार हैं। जिलाधिकारी ने मौका का मुआयना कर अधिकारियों को डूब क्षेत्र से पानी निकालने के निर्देश दिए हैं। हथिनी कुंड बैराज से कम मात्रा में छोड़े जा रहे पानी से लोनी में यमुना नदी का जलस्तर 210.00 मीटर पर आ गया है। जलस्तर घटने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों के आस पास पानी भरा हुआ है, जिसके चलते लोग पुश्ते पर शरण लिए हुए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और वहां प्रभावितों के लिए भोजन और बीमारी से बचाव के लिए चिकित्सा सेवा उपलब्धता की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.