प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा-यमुना में आई बाढ़ से अब भी शहरी परेशान हैं। बुधवार को जलस्तर कम होता रहा, लेकिन रफ्तार बहुत कम हो गई। ऐसे में अब माना जा रहा है कि पीछे से छोड़ा पानी आने लगा है। अफसरों का मानना है कि एक से सवा मीटर तक जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बीच बुधवार को 3.97 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे जलस्तर में दो से तीन दिन बाद अधिक बढ़ोतरी की आशंका है। गंगा-यमुना में आई बाढ़ के कारण अब भी तटीय इलाकों में जलजमाव है। जलस्तर कम होने से लोगों को राहत हो रही है, लेकिन बुधवार को इसके कम होने की रफ्तार कुछ धीमी हो गई। सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.56 मीटर रिकार्ड किया गया, जो कि बीते 24 घंटे में 16 सेंटीमीटर कम हुआ। वहीं छतनाग में गंगा का जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.