रुडकी, फरवरी 20 -- मदरसा इमदादुल इस्लाम लंढौरा में महिलाओं के लिए जलसे का आयोजन किया गया है। जहां महिलाओं को दीन की जानकारी दी गई। गुरुवार को लंढौरा के मदरसा इमदादुल इस्लाम में महिलाओं के लिए जलसे का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीअत उलेमा ए हिंद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती रियासत अली ने महिलाओं को दीन की जानकारी देते हुए कहा कि कुछ दिन बाद रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है। उन्होंने रमजान के पाक महीने में इबादत करने के तरीके समझाए। जलसे में महिला आलिमा ने भी महिलाओं को दीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुफ्ती रियासत अली ने बताया कि हर साल इसी तरह जलसे का आयोजन होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.