जमशेदपुर, जून 14 -- आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से मानगो क्षेत्र में जलसंकट और गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर शुरू की गई मुहिम का प्रभाव दिखने लगा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर मानगो नगर निगम हरकत में आया। शुक्रवार को निगम के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को मानगो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का सीधा मकसद इंटकवेल और ट्रीटमेंट प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही को समझना और पानी आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाना था। उपनगर आयुक्त ने गंदगी से लेकर लो प्रेशर तक की समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साफ तौर पर पूछा कि किन-किन इलाकों में जल संकट ज्यादा है और उनकी रिपोर्ट तत्काल मांगी। निरीक्षण के दौरान ब्लीचिंग और क्लोरीन की मात्रा, साफ-सफाई, कर्मियों की संख्या, पानी स्टॉक पंजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.