भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददात। शहर के विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी के बीच जलसंकट की समस्या बनी हुई है। वहीं विगत चार दिनों से नाथनगर के वार्ड संख्या 8 सीटीएस ग्राउंड के समीप खराब नलकूप (डीप बोरिंग) का मोटर सोमवार को भी नहीं बन सका है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नगर निगम की जलकल शाखा की टीम ने शिकायत मिलने पर बोरिंग की जांच की थी। इसके बाद सोमवार को टेक्निशियनों ने पहुंच कर बोरिंग के मोटर को बाहर निकलवाया। जिसमें पाया गया कि मोटर का पंप खराब हो गया है। सोमवार को मोटर का पंप नहीं मिलने के बाद आगामी 48 घंटे के भीतर इस बोरिंग को ठीक कर फिर से चालू करने की बात कही गयी। जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी ने बताया कि टीम लगातार अपना काम कर रही है। जल्द ही मोटर को ठीक कर फिर से चालू कर दिया जायेगा। इधर वार्ड 15 स्टेशन चौक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.