मेरठ, जुलाई 15 -- जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक को रविवार रात सीने में दर्द के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एंजियोग्राफी के बाद गहन चिकित्सा में उन्हें दो स्टंट डाले गए। सोमवार को चिकित्सकों के अनुसार उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ममतेश गुप्ता ने बताया कि मंत्री दिनेश खटीक को हार्ट में परेशानी होने पर 2019 में एक स्टंट पड़ा था। रविवार को फिर तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंजियोग्राफी के बाद दो स्टंट डाले गए हैं। सोमवार को अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए कहा गया है। साथ ही विशेष नजर रखने को कहा गया है। मंत्री के भाई नितिन खटीक ने बताया कि अब वह ठीक हैं। स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...