लखीमपुरखीरी, सितम्बर 12 -- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार की दोपहर में जिले में पहुंचे। विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शारदा बैराज का निरीक्षण किया। बैराज की क्षमता, स्काडा सिस्टम देखा। उन्होंने जल यांत्रिक संयंत्रों व स्वचालन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बैराज के गेट संख्या 18 व 19 को स्टार्ट बटन दबाकर संचालन प्रक्रिया देखी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता यांत्रिकी सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि शारदा बैराज में कुल 20 गेट हैं जिनकी क्षमता लगभग चार लाख दो हजार क्यूसेक है। वर्ष 2008 में बैराज से अधिकतम 3,94,752 क्यूसेक प्रवाह दर्ज किया गया था। सभी गेट स्काडा प्रणाली से स्वचालित हैं, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर मैनुअल संचालन की सुविधा भी है। शारदा सहायक पोषक नहर की क्षमता 27,000 क्यूसेक है। जलशक्ति मंत्री ने बाढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.