पूर्णिया, दिसम्बर 24 -- कसबा, एक संवाददाता। किसान दिवस 2025 के अवसर पर कसबा प्रखंड के मलहरिया पंचायत में जलवायु सहनशील कृषि तकनीकों पर आधारित प्रशिक्षण सह इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांचल क्षेत्र के अनुसूचित जाति किसानों में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की क्षमता बढ़ाना और आधुनिक, टिकाऊ कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना रहा। यह कार्यक्रम आईसीएआर टृ एबी प्रायोजित अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसे डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज की परियोजना टीम डॉ. कृष्णा डी. के., डॉ. शफी अफरोज एवं नागार्जुन द्वारा प्रदान एनजीओ और जीविका के सहयोग से संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 75 कृषक महिलाओं को अतिरिक्त आय सृजन और पारिवारिक पोषण सुरक्षा के उद्देश्य से सब्जी उत्पादन की वैज्ञानिक व...