मेरठ, मार्च 16 -- सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय स्थित वेटेनरी कॉलेज में शुक्रवार को 'खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए कृषि पद्धतियों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि एवं कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। इस दौरान कृषि विवि के कुलपति प्रोफेसर केके सिंह एवं निदेशक केंद्रीय पशु अनुसंधान संस्थान डॉ. अशोक कुमार मोहंती भी मौजूद रहे। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, बढ़ती जनसंख्या का दबाव विश्व के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। जलवायु परिवर्तन से मौसम में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। इसी का कारण है कि वर्षा कम हो रही है और गर्मी लगातार बढ़ रही है। इसका सीधा प्रभाव खेती, जीव जंतुओं और मानव पर भी पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 1966 तथा 1967 में मथुरा की नदियों मे...