भागलपुर, मई 1 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। कला केंद्र में बुधवार को परिधि की ओर से मछुआ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए परिधि के निदेशक उदय ने बताया कि वैकल्पिक मत्स्य पालन, वैकल्पिक रोजगार, संगठन निर्माण, संवैधानिक मूल्य को समझना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है। जलवायु परिवर्तन के कारण नदी मर रही है और मछलियों पर भी दुष्प्रभाव पड़ा है। इसलिए विकल्प ढूंढ़ना जरूरी है। प्रशिक्षण में जिला मत्स्य विभाग के अधिकारी राजकुमार ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जाने वाले योजनाओं की जानकारी दी। जलजीविका पूर्णिया से आए सुजीत झा ने वैकल्पिक मत्स्य पालन जो कम जमीन या बिना जमीन के की जा सकती है उसके बारे में बताया। अंजना कुमारी ने समेकित मत्स्य पालन और मछली का आचार मोमो, समोसा आदि बनाने के बारे में बताया। दिनेश ने धमदाहा में चल...