गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तेजी से बदल रहे जलवायु परिवर्तन से हो रही बीमारियों पर अब रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के वैज्ञानिक रिसर्च करेंगे। अनुसंधान के लिए आरएमआरसी और प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) के बीच करार हुआ है। दोनों संस्थानों के प्रमुखों ने मंगलवार को आरएमआरसी संस्थान में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के अंतर्गत सार्वजनिक स्वास्थ्य, महामारी विज्ञान, सामाजिक एवं गुणात्मक अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें जलवायु संवेदनशील बीमारियों, हीट स्ट्रेस से होने वाली बीमारियों के साथ ही पर्यावरणीय जोखिमों और स्वास्थ्य प्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस साझेदारी का उद्देश्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों और नीतियों को और प्रभावी बनाना है। सामुदायिक सहभागिता, वैज्ञानिक एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.