नवादा, दिसम्बर 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जलवायु परिवर्तन से खेती से लेकर जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। विगत पांच वर्षों से खरीफ और रबी सीजन में सामान्य से अधिक तापमान, तेज धूप और बारिश की कमी और असमान वितरण से समय पर खेती माकूल तरीके से नहीं हो पा रही है। इस वर्ष भी 06 दिसंबर शनिवार को भी पारा असामान्य बना हुआ है। सुबह और शाम को ठंड लग रही है। दोपहर में तेज धूप निकल रही है। यानी स्थिति यह है कि इस वर्ष दिसंबर में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। बल्कि विगत सात वर्षों में तापमान में 7-8 डिग्री का अंतर देखा जा रहा है। यह सब कुछ जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है। अब तो इसका दुष्प्रभाव पड़ने लगा है। इन दिनों जलवायु परिवर्तन की मार के कारण धान की कटनी प्रभावित हो रही है। ऐसे में समय पर रबी फसलों की बुआई संभव नहीं हो पा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.