उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव, संवाददाता। डीएसएन पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के बीए और एमए के लगभग 50 छात्रों ने नवाबगंज स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी अभयारण्य में फील्ड अध्ययन किया। छात्रों ने प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की गिनती की। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का विश्लेषण किया। वनक्षेत्राधिकारी विवेक सिंह और अभयारण्य के अधिकारियों के मार्गदर्शन में किए गए इस अध्ययन में सामने आया कि पश्चिमी विक्षोभ की देरी, बढ़ती जलवायु अस्थिरता के कारण पक्षियों के प्रवास और ठहराव के समय में बदलाव आ रहा है। अभयारण्य का क्षेत्र 224.6 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जहां हर साल 250 से अधिक प्रजातियों के प्रवासी पक्षी सीआईएस देशों, तिब्बत, चीन, यूरोप और साइबेरिया से हजारों किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचते हैं। प्रमुख प्रवासी पक्षियों में ग्रेलाग गूज, पिनटेल, रेड-क्रेस्ट...