कन्नौज, जनवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगरपालिका के अन्तर्गत आने वाली तिलखोर नदी की चौड़ाई व सफाई कराने को लेकर भाजपा नेता ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नगरपालिका के अन्तर्गत आने वाली तिलखोर नदी को नाले में तब्दील कर दिया गया है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.प्रत्युष द्विवेदी ने बताया कि नगरपालिका के अन्तर्गत आने वाली तिलखोर नदी की चौड़ाई 20 फीट से 40 फीट तक है। सौरिख रोड से कांशीराम कालोनी तक 4 से 0 फीट का नाले में तब्दील कर लिया गया है। इससे नगर में यणांत के पानी से जलभराव की स्थिति बन जाती है। जब कि छिबरामऊ के नक्शे में 1940 तथा 1960 में गाटा संख्या 1959 में तिलखोर नदी में दर्ज है। जबकि 1912-13 में प्रशासन के कुछ अधिकारियों द्वारा नगर में तिलखोर नदी को भूमाफियाओं ने नदी को समाप्त करके इस नदी की जमीन पर म...