लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिधौना में जलभराव से नाराज किसानों ने इकट्ठा होकर कपड़े उतार कर विरोध प्रदर्शन किया। सिधौना गांव के चारों तरफ खेतों में गन्ना व धान की फसलों में जल भराव की समस्या काफी समय से बनी होने के कारण शुक्रवार को ग्राम पंचायत के सैकड़ो किसानों ने अपने खेत में खड़े होकर कपड़े उतार कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी प्रशासन समाधान नहीं कर रहा है परेशान होकर आखिरकार गांव के किसानों ने कपड़े उतार कर जल भराव वाले खेत में खड़े होकर अपना आक्रोश जताते हुए किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वह जल समाधि लेने को मजबूर होंगे। अन्नदाताओं की चीख सुनने वाला कोई नहीं है। एक तरफ सरकार कह रही है कि हम किसानों के साथ हैं। वहीं किसानों के साथ गांव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.