अलीगढ़, फरवरी 8 -- -सड़क पर पानी भरने को लेकर नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी अलीगढ़। बाबरी मंडी में जलभराव की समस्या को लेकर शनिवार को महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाबरी मंडी में कई माह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। यहां से चिरंजीलाल व राजकीय कन्या पाठशाला को छात्राएं जाती हैं। यहां से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। लेकिन आए दिन पानी भरा रहता है। शनिवार को महिलाओं ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए समस्या के निराकरण की मांग उठाई। लोगों ने कहा कि रिश्तेदार आते हैं तो उनको मोटरसाइकिल से लेकर आना पड़ता है। महिलाओं ने कहा कि मेयर ने एक बार नगर निगम के अफसरों को निर्देशित किया था, जिसके बाद समस्या का निदान हो गया था। लेकिन अब समस्या फिर जस की तस हो गई है। सुधा वाष्र्णेय, नीलम, राजकुमारी, मोहिनी, नेहा, अंजू, डिंपल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.