मेरठ, फरवरी 22 -- सरधना। जलभराव की समस्या से जूझ रहे गंज बाजार के व्यापारियों ने शनिवार को मार्ग बंद कर हंगामा कर दिया। पालिका अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में व्यापारियों ने नगर पालिका की अर्थी निकालकर कालंद चुंगी चौराहे पर पुलता फूंका। हंगामे के बाद सफाई करने पहुंचे पालिका कर्मचारियों को भी उन्होंने वहां से भगा दिया। व्यापारियों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बता दें, कि गंज बाजार में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। दूषित पानी की निकासी न होने के कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव रहता है। इसके चलते व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जलभराव के कारण व्यापार पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। ग्राहक दुकानों पर नहीं आते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.