मुजफ्फर नगर, फरवरी 8 -- गांव सिकंदरपुर में सीकरी मार्ग पर हो रहे जल भराव की समस्या से परेशान सैंकडो ग्रामीणाे ने इकट्ठा होकर पानी के बीच चारपाई बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटवाकर समस्या के तुरंत समाधान की मांग को लेकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने अभिलेखों की जांच कर समाधान का आश्वासन दिया। मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मे सीकरी मार्ग पर वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल भराव के कारण मार्ग पर गहरे गड्ढे बन गये हैं। जहां से किसी भी वाहन का गुज़रना मुश्किल हो रहा है। अक्सर बाइक सवार पानी मे गिरकर घायल हो जाते हैं। रविवार को सिकंदरपुर, सीकरी, रहमतपुर,गड़वाड़ा,योगेन्द्र नगर, ख़ुशीपुरा भोकरहेड़ी आदि गांव से आये सेंकड़ो ग्रामीण पानी के बीच चारपाई बिछाकर धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.