नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा को बताया कि विभिन्न रेलवे जोन ने इस साल की शुरुआत में एक विस्तृत सर्वेक्षण किया और कुल 14,745 रोड-अंडर-ब्रिज में से 2,670 को जलभराव की आशंका वाला पाया गया। वैष्णव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इनमें से लगभग आधी जगहों पर रोकथाम वाला ढांचा स्थापित किया गया है, जबकि बाकी के लिए अस्थायी समाधान निकाले गए हैं। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सांसद मद्दिला गुरुमूर्ति ने जानना चाहा कि क्या सरकार को पता है कि मौजूदा रोड-अंडर-ब्रिज (आरयूबी), खासकर तिरुपति लोकसभा क्षेत्र में, हल्की से मध्यम बारिश में भी बार-बार जलभराव का कारण बन रहे हैं, जिससे वे पैदल चलने वालों, वाहनों और जानवरों के लिए खतरनाक हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.