आगरा, दिसम्बर 31 -- भावना स्टेट स्थित गणपति धाम क्षेत्र में एक बिल्डिंग मटेरियल विक्रेता द्वारा फुटपाथ और नाली पर ईंटों के चट्टे लगाकर किए गए अतिक्रमण से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। नाली अवरुद्ध होने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई थी, जिससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर नगर निगम ने संज्ञान लिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अवैध रूप से लगाए गए ईंटों के चट्टों को ध्वस्त कराया गया और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया गया। साथ ही नाली की सफाई कराई गई, जिससे जलनिकासी सुचारु हो सकी और सड़क पर जमा पानी से लोगों को राहत मिली। इसके अलावा सिकंदरा क्षेत्र में एक कॉलेज प्रबंधन द्वारा फुटपाथ पर बनाए गए गार्ड रूम को भी ...