प्रयागराज, सितम्बर 12 -- प्रयागराज। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शुक्रवार को जलभराव, खराब सीवर व्यवस्था आदि समस्याओं पर नगर निगम पर प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कहने को हमारा शहर अब स्मार्ट सिटी हो गया है। महाकुम्भ के दौरान उसे बजट भी बहुत मिला, बहुत जोरशोर से तैयारी भी हुई। उम्मीद थी कि कम से कम अब तो शहर की स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, लगता है जैसे सारा पैसा बंदरबांट का शिकार हो गया। इस बारिश में शहर का एक बड़ा हिस्सा डूब गया। कई जगह सीवर चोक हो गए, नालियां ओवरफ्लो करने लगीं, सड़कें टूट-फूट गईं, बीमारियां फैलीं। कई लोगों के मकान भी खराब हो गए और उन्हें राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। बघाड़ा, राजापुर, अल्लापुर जैसे कछार के क्षेत्रों में तो हर साल बाढ़ आती है और लोगों का नुकस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.