बागपत, जून 15 -- जलनिगम की लापरवाही के कारण शहर की आधी आबादी पेयजल समस्या का गम्भीर सामना कर रही है। पहले बिना नगर पालिका की जानकारी के पाइपलाइनों का विस्तार कर देना और ऊपर से टेंपररी बोरिंग का हैंडओवर नहीं देना बागपत पालिका की जान को जंजाल बन गया है। लोगो की पेयजल समस्या को देखते हुए नगर पालिका में नियम को ताक पर रख नलकूप 3 पर टेंपररी बोरिंग को शनिवार को टंकी से जोड़ दिया है। जिसके कारण शहर की आधी आबादी को अब पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि पुराना कस्बा बागपत के नलकूप नंबर 3 पर बनी पानी की बड़ी टंकी से लगभग तीन हजार लोगों की पेयजल पूर्ति होती है। इस टंकी को भरने के लिए तीन ट्यूबवेल नलकूप नंबर 1, 3 और 6 को जोड़ा गया है। नलकूप नंबर 3 लगभग एक साल से बोरिंग फेल होने के कारण ठप्प पड़ी है। जबकि पिछले कुछ दिनों से नलकूप नंबर 6 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.