पटना, मार्च 6 -- पटना नगर निगम के वार्ड 47 के कस्तूरबा नगर में सिवरेज और घर का पानी सुबह दस बजे के बाद सड़क पर आना शुरू हो जाता है। दोपहर तक करीब 60 फीट की दूरी में सड़क पर पानी फैल जाता है। जलनिकासी नहीं होने से करीब 250 घरों के लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित होता है। पंचवटी नगर में भी यह स्थिति लंबे समय से है। स्थानीय लोगों का कहना है जबतक नया नाला नहीं बनेगा तबतक यह समस्या दूर नहीं होगी। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। कस्तूरबा नगर के लोगों का कहना है कि मौजूदा नाला ज्यादा दिन पुराना है। इसके निर्माण के समय ठीक से लेवलिंग नहीं की गयी। इसके कारण जलनिकासी नहीं हो पा रही है। इस क्षेत्र में आबादी बढ़ी लेकिन भविष्य को ध्यान में रखकर नाला का निर्माण नहीं किया गया। यह बाजार समिति के उत्तरी हिस्से में स्थित है। इस क्षेत्र में सिवरेज औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.