मऊ, मार्च 31 -- मऊ। विकास पुरुष के नाम से मशहूर जनपद के सृजनकर्ता और कई बार केन्द्र सरकार में मंत्री रहे स्व.कल्पनाथ राय का गांव सेमरीजमालपुर जलनिकासी की समस्या से जूझ रहा है। अदरी-मधुबन शहीद मार्ग से पश्चिम सेमरी जमालपुर राजभर बस्ती में तो बरसात के दिनों में ताल जैसा नजारा हो जाता है। वहीं शुद्ध पेयजल के लिए बने ओवरहेड टैंक के पूरी क्षमता से नहीं चलने से अधिकांश लोगों को शुद्ध जल मुहैया नहीं हो पाता है। साथ ही गांव में बने सामुदायिक शौचालय में साफ-सफाई नहीं होने से लोग जाने से कतराते हैं। ग्रामीणों ने टूटी और जाम नालियों के सफाई और बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। घोसी तहसील अंतर्गत सेमरी जमालपुर ग्राम पंचायत की आबादी लगभग तीन हजार से ऊपर है। इस ग्राम पंचायत में स्कूल और तमाम सुविधाएं हैं, लेकिन गांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.