बिजनौर, मार्च 18 -- नजीबाबाद के ग्राम गढ़मलपुर निवासी एक महिला ने गाँव के कुछ लोगों पर जलती होलिका में धक्का देने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। नजीबाबाद के ग्राम अलावलपुर नैनू निवासी मन्जू देवी पत्नी वेदप्रकाश ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें आरोप लगाया कि 13 मार्च की रात जब वह होली दहन के समय अपने पति वेदप्रकाश के पीछे गेहूं की बाली जलाने गई, तभी पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने उसके पति वेदप्रकाश को जान से मारने की नियत से जलती होलिका में धक्का दे दिया और कहा कि जातसूचक शब्द कहे। चीख सुनकर आस-पास के लोगो ने उसे जलती होलिका से निकालकर अस्पताल भिजवाया। हालत गम्भीर बनी हुई है, शरीर पूरी तरह चल चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.