जौनपुर, जनवरी 14 -- जौनपुर, संवाददाता। गुरु तेगबहादुर तपस्थान रासमंडल गुरुद्वारा परिसर में मंगलवार को सिख समाज के लोगों ने लोहिड़ी का पर्व मनाया। शाम को गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी जीउपाल सिंह सिंह ने रहरास साहब का पाठ किया। पूजा पाठ और आरती के बाद लोहिड़ी जलाने के पूर्व गुरु ग्रंथ साहब को सुखासन दिया गया। गुरुद्वारा में सुबह से ही लोहिड़ी पर्व मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। सिख समाज के लोग अपने घरों से लकड़ी लाए थे। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से भी लकड़ी की व्यवस्था की गई थी। रात साढ़े आठ बजे से लोहड़ी जलाने के लिए लकड़ी सजाई जाने लगी। तत्पश्चात नौ बजे के करीब लोहड़ी के पास अरदास की गई। फिर लोहड़ी में अग्नि प्रवेश कराई गई। लोहड़ी जलने पर लोगों ने उसकी परिक्रमा कर उसमें लावा और मूंगफली डाला। इसके बाद सिख समाज के महिला पुरुषों ने जमकर भांगड़ा किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.