बेगुसराय, नवम्बर 5 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-39 न्यू चाणक्य नगर रामनगर शांतिनगर मोहल्ले में दो माह से जलजमाव बना हुआ है। इससे यहां की करीब 500 आबादी नारकीय जीवन जीने को विवश है। जलजमाव के कारण आमलोगों की परेशानी के अलावा मुख्य रूप से बच्चों की पढाई प्रभावित है। इससे यहां के लोगों में निगम के प्रति आक्रोश है। स्थानीय लोगों की माने तो वार्ड पार्षद से लेकर निगम कार्यालय को लिखित शिकायत के बाद भी इसका निदान नहीं हो रहा है। जबकि निगम मोहल्लेवासियों से नियमित रूप से टैक्स ले रहा है। निर्वतमान जदयू के नगर जिला प्रवक्ता मनोज कुमार मंटू, पप्पू साह, मोहन ठाकुर, छोटू ठाकुर, नीलू सिंह आदि ने बताया कि इन मोहल्ले में लगभग 50 घर है। 500 की आबादी है। वर्षा के पानी से जलजमाव की स्थिति बनी है। वार्ड-38 का भी पानी बहकर वार्ड-39 म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.