बेगुसराय, जुलाई 25 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार की अहले सुबह मूसलाधार वर्षा होने से शहरी क्षेत्र से लेकर गांव गिरांव के गली मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बनी रही। जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी। खासकर नगर निगम क्षेत्र में तो वर्षा के बाद कई सड़कों पर कीचड़ भी जमा हो गया। बदहाली का आलम यह कि वर्षा पानी के साथ नाला में जमा गंदा पानी भी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति शहर के मुख्य मार्केट से विष्णुपुर होते हुए खातोपुर जाने वाली सड़क का हाल बदहाल है। मानूसनी वर्षा लोहियानगर, बाघा, बाघी, आनंदपुर, हेमरा, कॉलेजिएट रोड, विश्वनाथनगर, जागीर मोहल्ला आदि जगहों पर जहां वर्षा का पानी नाला का गंदा पानी के साथ सड़क से होकर बहने लगा। ईश्वर अस्पताल गली व गाछी टोल में भी जलजमाव की स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.