कटिहार, मई 17 -- समेली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ राहत अनुश्रवण निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिनकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनुकम्पा कुमारी ने किया। बैठक में आगामी बाढ़ के मद्देनजर बाढ़,सुखाड़ राहत कार्य हेतु विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के समय होने वाली समस्याओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों से ली गई। जिसमें मुख्य रुप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बांध में कटाव, नदी किनारे बसे आबादी की बाढ़ से क्षति का आकलन, जलजमाव तथा बाढ़ के आने वाली समस्याओं पर प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी बात को रखी। प्रखंड प्रमुख अनुकंपा कुमारी ने कहा कि बाढ़ से पूर्व हमें तैयारी करने की आवश्यकता है। हम सभी मिलकर बाढ़ के समय किसी भी विकट परिस्थिति से निपट सकें। सभी पंचायतों में बढ़ती गर्मी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.