गिरडीह, जून 27 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जलखरियोडीह निवासी धर्मेन्द्र राय 35 की सूरत (गुजरात) स्थित अपने कमरे में लगा पंखा से झूलता हुआ शव मिला। घटना की सूचना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में बताया गया कि धर्मेन्द्र दो साल से सूरत के सचिन इलाके में रहकर बर्फ फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बुधवार रात वह अपने भाई के साथ खाना खाकर सो रहा था। सुबह उसका शव कमरे में लगे पंखे से लटका हुआ मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.