आदित्यपुर, सितम्बर 10 -- गम्हरिया। कांड्रा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को कांड्रा-रघुनाथपुर पेयजलापूर्ति योजना समिति की बैठक मुखिया शंकरी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जल कर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के प्रति नाराजगी जताई गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि 15 सितंबर तक बकाया जमा नहीं करने वालों का कनेक्शन काट दिया जाएगा। जल सहिया सरस्वती महतो ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि योजना को सुचारू रखने के लिए हर महीने नियमित जल कर शुल्क जमा करें। सचिव राम महतो ने बताया कि योजना के तहत अब तक 1200 कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें से 2023 से केवल 500 उपभोक्ता ही शुल्क जमा कर रहे हैं। शेष उपभोक्ताओं ने कई बार सूचना देने के बाद भी भुगतान नहीं किया है। 15 सितंबर तक बकाया जमा नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके बाद भी यदि शुल्क नहीं जमा किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.