रांची, अप्रैल 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को बेड़ो प्रखंड स्थित पुरनापानी बाजारटांड़ में मांडर विधानसभा के कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि गुमला के विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि जल, जंगल और जमीन हमारी पूंजी है। यह पूर्वजों की विरासत है इसे अक्षुण्ण बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। मांडर विधानसभा आंदोलनकारियों की भूमि है। झामुमो का बीजारोपण इस विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. विश्वनाथ भगत ने किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मांडर विधानसभा में झामुमो को मजबूत बनाने और मोर्चा के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान नगड़ी टोली और पुरियो पतराटोली महिला मंडल द्वारा स्वागत गान और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर सहीन्द्र लकड़ा, पीटर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.