धनबाद, जून 10 -- धनबाद, विशेष संवाददाता शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति की ओर से सोमवार को बैंक मोड़ स्थित प्रतिमा स्थल पर बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया। पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मान्यताओं के संरक्षण के लिए मौके अंग्रेजों से संघर्ष किया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविराज शर्मा, एसडीएम राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, डीएसपी लॉ एंड आर्डर अरबिंद कुमार सिंह सहित समिति के लोग एवं प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी शामिल हुए। मौके पर शहीद बिरसा मुंडा स्मारक संचालन समिति संयोजक मंडली के संयोजक महादेव हांसदा, सदस्यों में किशोर मुर्मू, जितेंद्र कुमार पासवान, भीम हांसदा, रति उरांव, स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.