कोडरमा, अगस्त 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, सुप्रीमो और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी क्रम में मंगलवार को झारखंड प्रदेश राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मोहम्मद ईशरार अहमद उर्फ गुलाम मियां ने कलीडीह में गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन न सिर्फ झारखंड अलग राज्य आंदोलन के एक प्रखर नेता थे, बल्कि उन्होंने जीवनभर जल, जंगल, जमीन और महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनका संघर्ष आदिवासियों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण को समर्पित रहा। उनके निधन से झारखंड ने एक महान जननेता को खो दिया है। शोक प्रकट करने वालों में राजद प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, भाजपा प्रखंड युव...